देवास। संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा देवास के देहाड़ी मजदुर और अन्य लोगो के लिए नियमित रूप से भोजन सामग्री नगर निगम के माध्यम से वितरित की जा रही है। साथ ही उन लोगो को जिनके पास भोजन पकाने की व्यवस्था है, उन्हें मांग के अनुरूप सुखा राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रवासी मजदूर नियमित रूप से देवास से निकल रहे है। उनके लिए भी संस्था द्वारा पिछले तीन दिनों से अरगस गार्डन से एक हजार भोजन पैकेट वितरित किये जा रहा है। संस्था द्वारा भोजन के पेकेट बनाकर प्रशासन की टीम के माध्यम से वितरण किया जा रहा है।
संस्था आसरा और उसकी सहयोगी संस्था जीएसएन फ्रेंड ग्रुप के माध्यम से भी पिछले तीन दिनों से फल 100 किलो (केला) पुलिस डिपार्टमेंट के माध्यम से विप्पी इंडस्ट्रिज द्वारा संचालित प्रवासी मजदूर हेतु निशुल्क भोजन के पेकेट वितरण कार्यक्रम के साथ केले का वितरण भी नियमित किया जा रहा है। शुक्रवार को 300 किलो केले विप्पी इंडस्ट्रिज द्वारा संचालित प्रवासी मजदूर हेतु निशुल्क भोजन व्यवस्था से वितरित किये जा चुके है। इसी प्रकार संस्था के माध्यम से प्रदाय 150 किलो केले अरगस गार्डन से वितरित किये जा चुके है। आज से प्रवासी मजदुर को इस भीषण गर्मी में सफर के दोरान आने वाली परेशानियों को देखते हुए 500 एलेक्ट्रोल पावडर के पाउच भी प्रदाय किये गए। संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेश श्रीवास्तव ने सभी दानदाता के साथ जीएसएन फ्रेंड ग्रुप के सभी मेम्बर को इस महामरी के दोर में संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

