देहाड़ी मजदूर और प्रवासी मजदूर को चौथे लॉकडाउन में निरंतर सेवा के साथ राशन किट वितरित

देवास। संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा पूर्ण सेवा भाव के साथ आज दिनांक तक अपने सभी प्रयासों को न सिर्फ निरन्तर रखा, अपितु समुदाय से प्राप्त अधिक मांग के अनुसार और अधिक प्रयास के साथ कार्य किया जा रहा है। संस्था आसरा द्वारा देहाड़ी मजदुर हेतु शुरू से भोजन के पेकेट नगर निगम के साथ मिल कर वितरित कर रही है। आसरा द्वारा आज तक लगभग 80 हजार भोजन के पेकेट दिए जा चुके है। देवास को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रवासी मजदुर हेतु ट्रांसीकट पॉइंट बना रखा है। इस हेतु अरगस गार्डन को पॉइंट बनाया गया है। संस्था द्वारा अरगस गार्डन पर प्रवासी मजदुर हेतु की जा रही व्यवस्था में प्रथम दिन से संस्था द्वारा 1000 प्रतिदिन भोजन के पेकेट प्रवासी मजदुर हेतु और केले नियमित रूप से विरित किये जा रहे है। साथ ही बिस्किट और इलेक्ट्रोल पाउडर भी समय-समय पर वितरित किये गए है।
संस्था की इन प्रयास में बहुत सी संस्था आगे आकर अपना योगदान संस्था को दे रही है। इसी कड़ी में संस्था के द्वारा किये जा रहे प्रयास को देख कर ज़ोमेटो फीडिंग इंडिया कंपनी ने संस्था से सम्पर्क कर 100 राशन किट जरूत मंद तक हेतु संस्था को प्रदाय किये। ज़ोमेटो फीडिंग इंडिया कंपनी से प्राप्त किट का वितरण संस्था द्वारा जरूरतमंद तक पहुचने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिसमे आज संस्था द्वारा जिला पंचायत से प्राप्त सुचना के आधार पर माता टेकरी रोड़ पर जबरेश्वर मंदिर के पास और टोंककला के कन्टेमेंट एरिया में राशन किट वितरित किये गए। संस्था द्वारा सभी दानदात को धन्यवाद किया की उनके सहयोग के कारण ही संस्था अपने प्रयासों में सफल हो रही है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply