देवास। लॉकडाउन के प्रथम दिन से ही संस्था आसरा द्वारा देहाड़ी मजदूर, प्रवासी मजदुर और अन्य मजबूर लोगो को भोजन के पेकेट और सुखा राशन वितरित किया जा रहा है। यह सेवा बिना किसी गैप से निरंतर संचालित की जा रही है। संस्था द्वारा 1000 भोजन के पेकेट प्रतिदिन प्रवासी मजदुर और 1000 भोजन के पेकेट देहाड़ी मजदूर हेतु प्रशासन के साथ मिलकर वितरित किये जा रहे है। संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों के उत्साहवर्धन हेतु मंगलवार को नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह और अपर आयुक्त तनूजा द्वारा आसरा संस्था के कार्यालय जहाँ भोजन बनाने का कार्य चल रहा है। उस स्थल का निरीक्षण किया। संस्था के सीईओ ने आयुक्त श्री चौहान को पूरा स्थान विजिट कराया और संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में अवगत कराया। आयुक्त ने कहा की उन्हें आसरा द्वारा किये जा रहे कार्य की पूरी जानकारी है। उन्होंने संस्था के कार्य की बहुत तारीफ की और कहा की आपके प्रयास को देवास में हमेशा याद रखा जायगा। आयुक्त ने संस्था के सुखा राशन के भंडार गृह का भी निरिक्षण किया और कहा की आप डिप्टी कमीशनर से बात कर के सुखा राशन भी और अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगो तक पंहुचा सकते है। संस्था के सीईओ शैलेश श्रीवास्तव ने कहा की हम अभी गरीब के साथ मध्यमवर्गीय ग्रुप में ऐसे जरूतमंद को राशन दे रहे है जो किसी प्रकार का फोटो और अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते है। पर अब वो बहुत मजबूर है। यदि आप में से कोई भी ऐसे लोगो को जानता है तो वो आसरा संस्था से सम्पर्क कर सकते है। संस्था उन्हें राशन उपलब्ध करवा देगी।
Related Posts '
01 JUL
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3...
30 JUN
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस...
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...

