देवास/ देवास- शाजापुर के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कोरोना आपदा के चलते लगातार लोगो की सेवा और प्रशासनिक व्यवस्था में लगे हुए थे। जिस कारण उन्हें कई बार रात में उठकर भी आमजन की मदद करना पड़ रही थी। लेकिन आज उन्होंने जिम्मेदारी के साथ जागरूकता के साथ कदम उठाते हुए खुद को होम कोरोनटाइन किया।
आज सोनकच्छ के भाजपा के वरिष्ठ नेता कोरोना पॉजिटिव आये तो उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री में खुद को स्वयं मानते हुए देवास- शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने देवास कलेक्टर को तुरंत सक्रियता से सूचित करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी से जांच कराकर खुद हुए होम कोरोनटाइन।