देवास। जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया। उन पर भाजपा का आरोप है की कांग्रेस की केंद्र सरकार में वाणिज्य मंत्री रहे कमलनाथ द्वारा चीन को सहायता दी गई थी। जिस कारण भारत के अन्य उद्योग प्रभावित हुए। इसी नीति के विरोध में भाजपा द्वारा आज देवास जिले में करीब 200 जगहों पुतला जलाया गया।
वही शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पलटवार करके कहा की पिछले 6 वर्षो में मोदी के शासन काल में ही चीन का व्यापार भारत में बड़ा है। अगर हिम्मत हो तो वह चीन का व्यापार बंद करके दिखावे। यही सच्ची देश भक्ति होगी।