ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी ने किया पेट्रोल ड़ीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

देवास। जिला शहर कांग्रेस कमेटी देवास के निर्देशानुसार लगातार बढ़ रही डीज़ल/ पैट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतो के विरोध में आज विजयागंज मंडी मे बैलगाड़ी पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके उपरांत जिला देवास तहसीलदार महोदय को महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ जी कोविंद के नाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवास ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिह चावड़ा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। डीज़ल पैट्रोल के भाव तत्काल प्रभाव से कम करने की मांग की जिससे आमजन को राहत मिल सके।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिंह चावड़ा, संतोष मोदी, कैलाश शर्मा, बृजराज सिंह, मलखान सिंह देवड़ा, मूलचंद पाटीदार, अशोक गोयल, हरि सिंह , दरियाव सिंह, ईश्वर सिंह, मोहन सिंह जवासिया, अशोक सरपंच, गजेंद्र सिंह, इयुब पटेल, इकबाल पटेल, महेंद्र सिंह रामगढ़, ओकार सिह, मोहन मालवीय, रमेश जनपद, ईश्वर सिंह दीवानिया, संजीव चौधरी, कमल पटेल, राहुल बिजेपुर, राहुल डोडिया, मोहन सिंह, विजय पटेल, अनिल जायसवाल सहित सभी कांग्रेस जन मौजुद रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay