90 प्रतिशत रहा केम्ब्रिज हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम

केम्ब्रिज हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जिसमें रितिक पिता अशोक उपाध्याय ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर हिमांशु पिता बनेसिंह सोलंकी 92 प्रतिशत अंक, तृतीय स्थान पर कु. बालिका पिता हुकुमसिंह पवार ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किये। कक्षा 10 वीं में 30 छात्रो ने प्रथम स्थान व शेष छात्रो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य आर.पी.मिश्रा एंव स्टाॅफ सदस्यो द्वारा सभी बच्चो एंव पालको को बधाई दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay