खुद से करवाई कोरोना जांच पति पत्नी दोनों निकले पॉजिटिव

देवास टाइम्स। अनलॉक के चलते देवास में कोरोना अपने पैर पसारे जा रहा है। लोग अनलॉक में मिली छूट में आज़ादी से घूम रहे है। मार्केट में कितनी ही जगह लोग कोरोना बचाव के कार्य का पालन नहीं कर रहे है।
कल शाम प्राप्त रिपोर्ट में दो कोरोना मरीज देवास में बढ़े थे। लेकिन बाद में देर रात विकास नगर निवासी दंपति के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना ओर मिली। दोनो पति पत्नी परिवार में हुई गमी में छतीसगढ़ गए थे। छतीसगढ़ से लौट कर उन्होंने समझदारी से खुद कोरोना जांच करवाई जिसमे दोनो पॉजिटिव प्राप्त हुए।

Post Author: Vijendra Upadhyay