देवास। संस्कार भारती द्वारा शनिवार को गुरुपूजन कार्यक्रम किया गया। सुप्रसिद्ध इतिहासकार, मूर्तिकला के जीवन्त हस्ताक्षर गोपाल पंवार, पर्यावरणविद इतिहासवेत्ता मूर्धन्य चित्रकार डॉ. रमेशचंद्र सोनी, मालवा की माटी के राष्ट्रीय कत्थक नृत्यगुरु प्रफ्फुल सिंह गेहलोत का शाल-श्रीफल व पुष्पगुच्छ से अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया गया। कोरोना के कारण एक संक्षिप्त रूप में विधाप्रमुखों की उपस्थिति में इकाई अध्यक्ष द्वारकाजी मंत्री के निज निवास पर हुए इस कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री प्रकाश पंवार, प्रांत चित्रकला विधा सहप्रमुख सुश्री कविताजी सिसोदिया के निर्देशन में देवास इकाई अध्यक्ष द्वारका मंत्री, चंद्रकला रघुवंशी, मनोरमा सोलंकी, अनिता मंत्री, माधवानंद दुबे, जितेन्द्र त्रिवेदी, उमेश जोशी, राजकुमार वर्मा उपस्थित थे। संचालन माधवानंद दुबे ने किया व आभार रोहित सोनी ने व्यक्त किया।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

