देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के 90 प्रतिशत छात्र-छात्राए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 45 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। कुल 101 छात्र-छात्राए परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनके अंको का औसत प्रतिशत 74 रहा जो कि उल्लेखनीय है। 90% छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की ।
विद्यालय की छात्रा पहल भावसार ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। जयंत नागर (93.6%), देवांश जय वर्मा (93%), सौरभ राठौर (93%), प्रियांशी परिहार (92.8%), अनय छाबडा (92.6%), संयोग डोंगरे (92.4%), यषोदीप भावसार (91.6%), वंषिता रघुवंषी (91.2%), राजकुमार सिंह (91%), अर्पित भारद्वाज (90.2%) और सौम्या मेहता (90%) ने प्रतिशत अंक अर्जित किए।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह व निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी छात्र-छात्राओं व उनके अध्यापकों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

