देवास युवक कॉंग्रेस ने किसानो से हुई बर्बरता के विरोध मे शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया

देवास। मप्र के गुना में शिवराज की पुलिस द्वारा दलित किसान के साथ की गई बर्बरता ने पूरे प्रदेश को शर्मिंदा और शर्मसार किया है। शिवराज की दमनकारी नीतियो के कारण गरीब किसान को ज़हर खाने के लिये विवश होना पड़ा। इस बर्बरता को देख प्रदेश की जनता कह रही है कि ये इंसान नहीं है। जिला शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री के नेतृत्व मे आज इस निंदनीय घटना के विरोध मे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया गया। इस कृत्य की जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी देवास ने घोर भृत्सना की। इस मौके पर वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता पं. जयप्रकाश शास्त्री, नरेंद्र यादव लल्ला, सलीम शेख मामू, प्रवक्ता सुधीर शर्मा, सुदेश सांगते, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, निलेश वर्मा, राहुल पंवार, राजू दरबार, युवक कांग्रेस के प्रतिक शास्त्री, पंकज वर्मा, उमेश गवली, गुल्लू मनधानी, कादिर मिर्जा बेग, आयुष तिवारी, अजय चौधरी, देवांश मोदी, तन्मय मेहता, दीपक प्रजापत, सौरभ साहा सहित आदि कॉंग्रेस जन मौजुद रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay