-सरकारी कार्यालयों जैसे तहसील ऑफिस, रजिस्ट्रार ऑफिस पर भीड़ ही भीड़ रहती है
-एम जी रोड पर चार पहिया वाहनों से आ रही है परेशानी
देवास टाइम्स। एक ओर देवास में कोरोना लगातार बढ़ रहा है। वही दूसरी ओर बाज़ार में लोगो की भीड़ बढ़ती जा रही है। बाज़ार के साथ – साथ सरकारी कार्यालयों के भी यही हाल है। तहसील ऑफीस जाओ की रजिस्ट्रार ऑफिस जाओ हर ओर भीड़ ही भीड़ दिख रही है।
वही एम. जी. रोड पर बड़ी बड़ी गाड़िया निकल रही है जिससे आम आदमी परेशान हो रहा है। एम.जी. रोड पहले ही बहुत सकरा है। फिर कोरोना के रहते बड़ी बड़ी गाड़ियों को कैसे अनुमति मिल सकती है। वहां से बड़ी- बड़ी गाड़िया निकल रही है। जिस कारण भीड़ बढ़ रही है, ओर सोशल डिस्टनसिंग का पालन भी नहीं हो पा रहा है।

यही हाल उज्जैन रोड ब्रिज ओर चाणक्यपुरी क्रासिंग का है। देवास में ऐसे कितने ही क्षेत्र है जहां भीड़ का यही दृश्य देखने को मिल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शी सिद्धार्थ झाला ने बताया कि एमजी रोड पर रोज ही भीड़ इसप्रकार रहती है। देवास प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। वही सावन राठौर ने बताया कि एमजी रोड पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक फोर व्हीलर वाहन को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके।

