सौर ऊर्जा आधारित व्यावसायिक संभावनाओं पर सेडमैप दे रहा है पांच दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण

देवास/ सौर ऊर्जा आधारित व्यवसाय उधम सबसे अधिक संभावनाओं से युक्त क्षेत्रों में से एक हैं। बढती विद्युत दरें व विद्युत संकट के कारण कृषि, औद्योगिक इकाईयों, घरेलू उपभोग वैकाल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों की मांग आने वाले समय में लगातार बढेगी । इसी कारण इस क्षेत्रों में औद्योगिक व व्यवसायिक इकाईयों के लिए भी नयी संभावनाए पनप रही है। शासन द्वारा भी इस क्षेत्र के विकास के लिए अनेक स्तर पर प्रयास किया जा रहें है। वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर आधारित उपकरणों के उपयोग को बढावा देने के लिए विषेष छूट दी जा रही है। साथ ही इन उपकरणों के निर्माताओं के लिए भी विषेष योजनाए संचालित की जा रही है व कई सुविधाए दी जा रही है।
इन्ही संभावनाओं को देखते हुए उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा 05 दिवसीय पूर्णतया आनलाईन प्रषिक्षण 21 जुलाई सोमवार से प्रारंभ किया जा रहा है। उज्जैन इन्दौर संभाग के 18 वर्ष सीमा से अधिक आयु के युवा इस प्रशिक्षण में भाग ले सकतें है। पंजीयन प्रक्रिया व अधिक जानकारी के लिए सेडमैप के प्रशिक्षक सु.श्री नीता पन्त से मो. 8839473425 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post Author: Vijendra Upadhyay