पूछता है देवास – सिर्फ 2 दिन के लॉक डाउन से कैसे टूटे की चेन कोरोना की?

  • 75 दिन के सख्त लॉक डाउन में कोरोना नहीं रुका तो फिर 2 दिन के लॉक डाउन में कैसे रुकेगा?

    देवास टाइम्स। कोरोना वायरस के बचाव हेतु 22 मार्च 2020 (जनता कर्फ्यू) के बाद से ही देश मे लॉक डाउन लग गया था। जो कि पूरे 75 दिन चला और उन्ही 75 दिनों में देश भर में 550 कोरोना मरीज की जगह लाखो की संख्या पार हुई।
    यही हाल देवास के भी रहे है, लॉक डाउन के पहले देवास में एक भी कोरोना मरीज नहीं था। वही लॉक डाउन लगने के करीब 2 हफ्ते के अंदर ही देवास में कोरोना मरीज पाया गया था। जिसके बाद निरन्तर संख्या बढ़ती गयी और आज तक पूरे जिले भर में 409 मरीज हो गए। जिसमे से कुल 107 मरीज एक्टिव है।
    देवास प्रशासन द्वारा अब कोरोना को लेकर हफ्ते में 2 दिन का लॉक डाउन लगाया जा रहा है। जिससे कितने ही लोगो के व्यापार प्रभावित हो रहे है। आम लोगो का कहना है कि पहले लगे 75 दिनों के लॉक डाउन से हमारा व्यापार पहले ही चौपट हो गया है ओर अब 2 दिन ओर लॉक डाउन किया जा रहा है। घूमने वाले लोग आज भी आज़ादी से घूम रहे है।
    -लॉक डाउन के 75 दिन में पहले ही कोरोना केस बड़े है तो अब कैसे रुक पाएंगे?
    -उस समय आम लोगो ने बड़ी ही ईमानदारी से लॉक डाउन का पालन किया था फिर भी कोरोना केस बड़े थे ऐसे में किसकी जिम्मेदारी रही?

Post Author: Vijendra Upadhyay