देवास टाइम्स। सालो से कई अरचनों के बाद राम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया। हालांकि फैसला भी कितने ही लोगो को आसानी से मंजूर नही था। श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास का आयोजन 5 अगस्त को होना तय किया गया। शिलान्यास को लेकर भी लोगो ने कई विरोधाभास उत्पन्न किये। लेकिन जो भगवान राम को मंजूर होगा वही काम होगा।
इसबार तो भगवान राम ने उन कांग्रेसियों के दिल में भी जगह बना ली। जो पहले भगवान राम को काल्पनिक कहते थे वही आज राम के गुणगान गाने लगे। साथ ही उनके अंतर्मन से आवाज आई कि प्रदेश स्तर पर भगवान राम का पूजन कार्यक्रम होना चाहिए।
इसी कड़ी में देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में आज देवास के श्री खेड़ापति मंदिर में सुंदरकांड ओर हनुमान चालीसा का आयोजन रखा गया। आयोजन में सभी कांग्रेसियो ने राममय होकर भक्ति रस का आंनद लिया।