नजूल एनओसी की अनिवार्यता समाप्त को लेकर शहर कॉंग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मिला जिला कलेक्टर से

देवास/ नजूल NOC की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व मे कॉंग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचा। राजानी ने बताया कि जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी के निवेदन पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जी ने कैबिनेट से यह प्रस्ताव पास कराया था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के शासनकाल में देवास शहर में लगने वाली नजूल एनओसी को लेकर यह निर्णय हुआ था कि उक्त एनओसी की अनिवार्यता को निरस्त किया जाए जिसका गजट नोटिफिकेशन भी प्रकाशित हुआ था। इसके बावजूद उक्त निर्णय आज तक देवास शहर में लागू नहीं किया गया। जिससे देवास शहर के लोगों को नजूल की एनओसी के लिए बहुत परेशानी उठाना पड़ रही है उसी निर्णय को लागू कराने के लिए जिला कलेक्टर से मांग की।

मनोज राजानी ने जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला जी से कहा की ये देवास के लिए शुभ संयोग है की इस समय आप जिला कलेक्टर, नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण प्रशासक है आपके हाथो ये शुभ कार्य हो इसके लिए देवास जन आपके आभारी रहेंगे, श्री शुक्ला जी ने इसके लिए कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त भी किया। इस मौके पर वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता पं जयप्रकाश शास्त्री, सुधीर शर्मा, अजीत भल्ला, नरेंद्र यादव, इम्तियाज शेख भल्लू, रोहित शर्मा, राहुल पंवार, प्रमोद सुमन आदि कॉंग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay