देवास। आई आई टी के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के परिणाम सोमवार को घोषित हुए और शहर की श्रेष्ठ कोचिंग संस्था सीजी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थी तनिष्क शुक्ला ने जेईई एडवांस क्वालिफाई कर आई आई टी मे प्रवेश के लिए अपना स्थान पक्का किया। पूरे देश के विद्यार्थी आई आई टी मे प्रवेश पाने के लिए प्रयास करतें हैं पर कुछ ही लोग प्रवेश पाते हैं।
सी जी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिया। जेईई मेन्स में भी सीजी ट्यूटोरियल्स के 28 विद्यार्थियों का चयन हुआ। सीबीएसई कक्षा 12वी मे भी सीजी के 23 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये व सीबीएसई कक्षा 10वी मे सी जी के 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये। एम पी बोर्ड कक्षा 10वी मे सी जी के विद्यार्थी प्रणव बारस्कर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दुसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ष संस्था के दो विद्यार्थियों ने एन टी एस ई परीक्षा भी क्वालिफाई की है।
संस्था के संचालक आशीष गुप्ता ने बताया की हमारा लक्ष्य कक्षा के सभी विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षा परिणाम देना है इसीलिए यहाँ अनेक विद्यार्थी बेहतर परिणाम देतें हैं। श्री गुप्ता ने दोनों सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की बधाई दी और उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन भी दिया। दोनों विद्यार्थियों ने केक काट कर हर्ष से जश्न मनाया।


