इनोवेटिव स्कूल ने जिला स्तरीय जैवविविधता क्विज़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया

देवास/ मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य ऑनलाइन जैवविविधता क्विज़ 2020 में देवास जिले में इनोवेटिव पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय जैवविविधता क्विज़ के लिए क्वालीफाई किया। संस्था के प्राचार्य सै. मकसूद अली ने बताया कि विद्यालय की ओर से टीम लीडर एम.डी सोनू, अश्विन वर्मा,और दीपेश बालोदिया ने जिला स्तरीय जैवविविधता क्विज के प्रथम चरण में 68 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त करते हुए दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई किया। तत्पश्चात दूसरे चरण(मल्टीमीडिया राउंड) में 100 में से 94 अंक प्राप्त कर देवास जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस क्विज में 52 जिले के 4392 विद्यालयीन टीम के 13,176 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया । इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेता टीम को 3000 रु का  पुरस्कार दिया गया। टीम के इंचार्ज टीचर सै. सदाकत अली थे।

इनोवेटिव स्कूल की टीम अब 24 अक्टूबर को राज्य स्तरीय ऑनलाइन जैवविविधता क्विज में भाग लेगी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था सचिव मिर्जा मुशाहिद बैग,रामेश्वर पटेल, चंद्रपाल सिंह सोलंकी,डॉ जावेद खान, मुजीब शाह, अकबर अली, हबीब शेख, संजय देवल, साजिद खान, आरिफ मिर्ज़ा, मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग तथा समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay