देवास। सेवा भारती के आयाम वैभव श्री समूह द्वारा सीरीज बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बस्ती की सहभागिता रही। उद्घाटन सेवा भारती के प्रांत सह-संगठन मंत्री प्रमोद बरवै, संभाग संगठन मंत्री विनोद मोहने (मध्य क्षेत्र स्वालंबन प्रमुख), विभाग संगठन मंत्री प्रेम राठौर, समीर मूंदड़ा, प्रान्त स्वालंबन टोली सदस्य सुरेश यादव, राजेश यादव (पूर्व पार्षद), राम मोदी, कपिल यादव, प्रकाश यादव उपथ्सित थे। कार्यक्रम में विनोद मोहने द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया गया और बताया कि सेवा बस्ती में जीवन यापन कर रहे परिवारों को स्वालंबी बनाना और मेहनत, परिश्रम से जोडऩा यही हमारा कार्य है। आज बस्तियों में बहुत समस्या है। बेरोजगारी की उन्हें रोजगार देकर समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है। चायना द्वारा किये जा रहे उत्पादन को भारत मे एकदम से समाप्त कर देश के लोगो मे स्वदेशी भाव जागे एवं हमारे देश मे ही सभी वस्तुओं का उत्पादन किया जाना चाहिए। प्रत्येक घर अपने द्वारा बनाई जा रही लाईट ही जले और स्वालंबी स्वाभिमानी समरस भारत के निर्माण में सभी सहभागी बने। उक्त जानकारी कपिल यादव ने दी।
Related Posts '
17 APR
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की...
17 APR
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त...
17 APR
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति पर कार्यशाला आयोजित
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक...
16 APR
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष कक्षा 10...

