श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए चलायमान तरीके से दर्शन कराये – संभागायुक्त शर्मा

संभागायुक्त शर्मा और आईजी गुप्ता ने किया टेकरी का निरीक्षण

कमिश्‍नर और आईजी ने उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में स्‍ट्रांग रूम का भी किया निरीक्षण

देवास 19 अक्‍टूबर 2020/ संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा और आईजी राकेश कुमार गुप्ता ने आज माताजी की टेकरी पर माताजी के दर्शन किये और माताजी टेकरी पर व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवरात्रि पर्व के दौरान माताजी की टेकरी पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन सुगमता से इस बात का ध्यान रखा जाएं। श्रद्धालुओं की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए चलायमान तरीके से दर्शन कराये। दर्शनार्थियों को एक जगह ज्‍यादा देर खडे न रहने दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से  कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का भी पालन करवाया जाए। यदि किसी श्रद्धालु ने मास्‍क नहीं लगाया है तो उन्‍हें मास्‍क लगाने का कहे। टेकरी पर हाथ धोने की तथा सेनेटाईजर की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था रखे।

उज्‍जैन कमिश्‍नर शर्मा और आईजी गुप्‍ता ने हाटपीपल्‍या विधानसभा उप निर्वाचन के लिए उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में बनाये गये स्‍ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए जारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। अधिकारी-कर्मचारी भी आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करे। निर्वाचन हेतु नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। मतदान केन्द्रों पर समय रहते ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी दलों को क्रियाशील करें। दलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सतत मॉनीटरिंग भी की जाए। मतदाता जागरूकता हेतु अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियां की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव सभाओं की अनुमति आयोग के निर्देशानुसार ही दी जाए।

इस अवसर पर कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, डीआईजी मनीष कपूरिया, एसपी डॉ शिवदयाल सिंह, सीईओं जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay