पूछता है देवास – देवास जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक के कब सुधरेंगे हालात ?

  •  AC ओर फ्रिज खराब हो जाने के बाद ब्लड यूनिट को इंदौर पहुंचाया दिया गया

देवास टाइम्स/ देवास जिला चिकित्सालय में आए दिनों कुछ न कुछ आम समस्याए आती रहती है। जिस कारण वहा इलाज करवाने वाले गरीब लोगो को समस्या का सामना करना पड़ता है। आज के समय में ब्लड की समस्या सबसे बड़ी है। किसी भी समय किसी गरीब परिवार को ब्लड की आवश्यता लग सकती है लेकिन विगत दिनों से ब्लड बैंक के AC ओर फ्रिज खराब हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 4 से 5 दिनों से बिजली की समस्या से वहां के AC ओर फ्रिज खराब हो गए है। जिस कारण यहां रखी ब्लड यूनिट को इंदौर के एम. वाय. अस्पताल पहुंचा दिया गया। इस परिस्थिति में किसी गरीब को ब्लड की जरूरत पड़ रही है तो उसे अपने स्तर पर महंगे भाव से व्यवस्था करना पड़ रही है।

इस विषय पर जब हमने जिला चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी एम. पी. शर्मा से चर्चा हुई तो उन्होने बताया की यह मेरी जानकारी में आज ही आया है। ब्लड बैंक में जो AC ओर फ्रिज की समस्या आई है उसे जल्द सुधारने का प्रयास किया जायेगा ताकि लोगो को समस्या का सामना न करना पड़े।

Post Author: Vijendra Upadhyay