माताजी की टेकरी पर दर्शनार्थी दिनरात कर रहे हैं मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा के दर्शन

कलेक्टर शुक्ला ने दर्शनार्थियों से अपील की है कि वे कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए करे माताजी के दर्शन

———-

माताजी की टेकरी पर जिला प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था

————–

श्रद्धालुओं ऑनलाइन में कर सकते हैं दान
————-

कोविड-19 से बचाव हेतु फीवर क्लिनिक स्थापित किया गया टेकरी पर

————-

        देवास, 23 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर माताजी की टेकरी पर श्रद्धालुगण मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शन कर रहे हैं। टेकरी पर माताजी के दर्शन करने को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई है। माताजी के दर्शन के लिए रोप-वे भी सतत चलाया जा रहा है। रोप-वे के माध्यम से टेकरी पर दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं तथा माताजी के दर्शन कर रहे हैं। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने दर्शनार्थियों से अपील की है कि वे टेकरी पर माताजी के दर्शन करते समय कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करे।

      जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड-19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन अनुसार दर्शनार्थियों को दर्शन कराए जा रहे हैं तथा भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जा रही है। दर्शनार्थियों को चलायमान स्थिति में रखकर दर्शन कराए जा रहे हैं, दर्शनार्थियों से कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का भी पालन करवाया जा रहा है। टेकरी पर फीवर क्लीनिक भी स्थापित किया गया है। दर्शनार्थियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था भी गई है। इस बार टेकरी पर ऑनलाइन दान की व्यवस्था की गई है श्रद्धालुगण टेकरी पर बने दान काउंटर पर ऑनलाइन दान कर सकते हैं। टेकरी पर आने वाले दर्शनार्थी जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से खुश होकर जिला प्रशासन की प्रशंसा कर रहे हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay