देवास जिले में आज 09 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए
———–
देवास, 01 फरवरी 2021/ जिले के लिए अच्छी खबर है कि कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीजों में लगातार कमी आ रही है। जिले में 01 फरवरी 2021 को प्राप्त 330 सैम्पल की रिपोर्ट में से 329 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। आज सोमवार को मात्र 01 सैम्पल की रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। देवास जिले में आज 09 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। मरीजों को होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 2912 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा जिले में 13 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 98.64 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.91 प्रतिशत है।

