अमलतास में स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगने वाले टिके का हुआ समापन

  • सराहनीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित

देवास।  अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदोरिया की उपस्थिति में  आज दिनांक 4 फरवरी 2021 को अमलतास मेडीकल कॉलेज में  कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान का आज हुआ समापन। इसी अवसर पर  ब्लाक नोडल अधिकारी बीएमओ बरोठा डॉ. महेश कुमार धाकड़ एवम् उनकी टीम के अन्य सदस्यों सर्व अनुराग मेहता, योगेंद्र चंदेल, श्रीमति सरोज यादव, श्रीमति शीला यशवनते, विवेक वाटसन, दीपक रायकवाल, श्रीइमरान शेख़ आदि को सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह एवम् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीआरओ संतोष वर्मा ने बताया की स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगने वाले टीकाकरण का आज अंतिम दिन था। अमलतास अस्पताल के शेष रहे 25 कर्मचारियों को आज अन्तिम दिवस टीका लगाया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay