देवास। केन्द्रीय सिविल सेवा एथलेटिक्स चैम्पियनशीप 2020-21 के लिये ट्रायल 1 अप्रैल को भोपाल में तात्या टोपो स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि ट्रायल में देवास जिले के 6 खिलाडियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसमें अजय दायमा (पटवारी) सोट पुट, डिस्क थ्रो (प्रथम), आरती दायमा (पटवारी) 400मी (प्रथम), दीपिका बोरिवाल (पटवारी) सोट पुट, 400मी (प्रथम), सीमा गिरी (पटवारी) 100 मी, 200 मी (प्रथम), संदीप बोरिवाल (वन विभाग) 800 मी (प्रथम), दुर्ग कटारिया (पटवारी) 1500 मी (प्रथम) रहे। सभी चयनित खिलाडिय़ों को देवास अधीक्षक भू अभिलेख के मुरलीधर सर और देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनिल श्रीवास्तव, प्रशिक्षक जितेन्द्र गोस्वामी ने अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
Related Posts '
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...
08 AUG
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी बनी ओवरऑल चैम्पियन, जीते 13 पदक
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सेन्ट्रल इण्डिया...
05 AUG
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा प्रहार
नशे में वाहन चलाने वालों पर देवास पुलिस का कड़ा...

