देवास। श्रीनगर कश्मीर में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय पैनकेक सिलेट प्रतियोगिता जो इंडोर स्टेडियम पोलो ग्राउंड श्रीनगर में सीनियर प्रतियोगिता 24 से 26 मार्च, जूनियर, सब जूनियर, प्री टीन प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक इंडियन पैनकेक सिलेट फेडरेशन द्वारा संपन्न हुई। मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख व महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के देवास, भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सतना, विदिशा के 55 खिलाडिय़ों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 16 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक ओर 11 कांस्य पदक जीते।
टीम कोच हितेंद्र दांडे (शिवपुरी) शहरून्न निशा अंसारी (देवास) व मैनेजर चाहत केसरवानी (सतना), रोहित श्रीवास (देवास) के सानिध्य में 55 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। भूमिका जैन, रोहित श्रीवास (नेशनल रैफरी) ने जूनियर प्रतियोगिता में निर्णायक दल में शामिल रहे। विजेता खिलाड़ी प्रीं टीन में वैष्णवी सूर्यवंशी ने 32केजी में स्वर्ण (देवास) रिद्धिमा दांडे 34केजी में रजत (शिवपुरी), आयुषी पटेल 38 केजी में रजत (सतना), निवेदिता शेजवार 42केजी रजत (शिवपुरी), हार्शिल पटेरिया 50केजी में स्वर्ण (देवास), रमेश चौहान 50केजी में स्वर्ण (सतना) फाइट में जीते और सैनी इवेंट टूंगल में हर्षिल पटेरिया ने रजत पदक जीता।
सब जूनियर में यशवंत सिंह ने स्वर्ण 36केजी (सतना), कुशल जाट ने कांस्य 48केजी में (इंदौर), तुषार तिवारी ने रजत 57केजी में (सतना), राशि सोनी ने कांस्य 39 केजी, परिणीता सिंह ने रजत 54केजी में (सतना), उन्नति कावले ने कांस्य 57केजी (देवास), पुर्वांशी विरहू ने कांस्य 69केजी में (इंदौर) ने फाइट में अपने वर्ग समूह में पदक विजेता रहे। सैनी इवेंट में अंशु पटेल ने तुंगाल में स्वर्ण पदक, रेघू में बालक वर्ग में आयुष पटेल, जीत वाढऱ, अंशु पटेल ने स्वर्ण व बालिका वर्ग में रौनक चौहान, गति कावले, उन्नति कावले ने स्वर्ण पदक जीता।
जूनियर में पवित्रा महोबिया ने रजत 36केजी, (शिवपुरी), हिमांशी जाट ने कांस्य 44केजी (इंदौर), हर्ष जायसवाल ने कांस्य 51केजी (देवास), प्रांजल बुडानिया ने कांस्य 54केजी (देवास) और मंदसौर की तुलसी बैरागी ने रजत पदक 75केजी में फाइट में जीता। सैनी इवेंट में दिशा रेड्डी व हर्ष जायसवाल ने रजत पदक टूंगल में जीता गांदा इवेंट्स में रजत पदक जीतने वाले हर्ष जायसवाल और प्रांजल बुडानिया रहे। रेघु इवेंट में बालिका वर्ग में पायल तंवर, प्राची पटेल, जैनब पठान ने स्वर्ण पदक विजेता रहे सीनियर इवेंट में अजय कैला ने स्वर्ण पदक 70केजी (रीवा), पार्थ कावले ने कांस्य पदक 90केजी (देवास),लक्ष्मी मालवीय ने स्वर्ण पदक 90केजी (देवास) और नूपुर बुडानिया ने कांस्य पदक 45केजी में जीता। सैनी इवेंट्स में भूमीका जैन ने टूंगल में रजत पदक भूमिका जैन ओर नूपुर बुडानिया ने गैंडा इवेंट में रजत ओर रेघूं इवेंट्स में लक्ष्मी मालवीय, भूमिका जैन, नूपुर बुडानिया ने कांस्य पदक जीता।
इनके आलावा मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों दक्ष गोस्वामी, रोहित श्रीवास, राघवेन्द्र शर्मा, निधिश दुबे, उदय कपूर, आराध्य परमार, घनश्याम कोल, बिकी, रामसिंह, वैष्णवी गॉर्डे, विशाखा कोल, सपना पांडेय, प्रियंका शर्मा, पूर्वा श्रीवास, रूपाली सोनवानी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपने अपने वर्ग समूह में किया। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर गायत्री राजे पंवार (राजमाता) विधायक, पैनकेक सिलेट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, उपाध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी, महासचिव अभय श्रीवास, सह सचिव हितेंद्र डंडे, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव, देवास खेल एवं युवक कल्याण विभाग खेल अधिकारी रीना चौहान, प्राचार्य सोमानी सर, प्राचार्य अशोक साहू, अमरजीत खनूजा, मिर्जा सर, सईद आलम, अमिताभ श्रीवास्तव, राजीव खंडेलवाल, धर्मेन्द्र सिंह बैंस, राम यादव, पूजा खटवा, चित्रांश पुराणिक, शहरुण निशा अंसारी, गौरव पांडेय ओर सभी खिलाडियों, कोचेस व पालकों ने आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

