अमलतास अस्पताल के पीड़ित मानवता की सेवा में बढ़ते कदम

देवास। आसरा बाई राठौर पति बक्षु राठौर, 74 वर्ष, वर्तमान निवासी आनंद ऋषि नगर देवास तथा मूल निवासी अहमद नगर महाराष्ट्र अपने पुत्र के यहां कुछ दिनों पूर्व देवास आई थी। उन्हे दिनांक 28 मार्च 2021 को नसो में अकड़न, उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं डायरिया के लक्षण होने पर अमलतास अस्पताल ग्राम बांगर उज्जैन रोड देवास पर भर्ती किया गया था। भर्ती उपरांत रोग के लक्षण अनुसार उनकी जांच करवाई गई और फिर जांच रिपोट्र्स अनुसार उनका उपचार प्रारम्भ किया गया। चुकी रोगी महाराष्ट्र सरकार की आयुष्मान योजना की हितग्राही थी तो आयुष्मान विभाग में उनके उपचार के लिए अप्रूवल भेजा गया किंतु 3 दिनों तक विभिन्न प्रकार की जानकारियों की मांग और उनकी पूर्ति के पश्चात भी निरस्त कर दिया गया।

अमलतास अस्पताल के पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया की चुकीं मरीज के पुत्र देवास में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है और एक सामान्य परिवार से है। आयुष्मान विभाग द्वारा 3 दिन बाद अप्रूवल देना से मना करने के कारण रोगी के परिजन उपचार का खर्च उठाने में अपने आप को पुरी तरह से असमर्थ महसूस कर रहे थे। परिवार द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी अमलतास प्रबंधन को दी गई।

अमलतास के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया द्वारा उक्त महिला का उपचार नि:शुल्क करने का आदेश अमलतास प्रबंधन को दिया गया। इस पर अमलतास अस्पताल द्वारा रोगी का 5 दिनों तक पुरी तरह से नि:शुल्क उपचार करने के साथ ही छूट होने पर घर पर लेने हेतु अगले 15 दिनों की दवाई भी नि:शुल्क प्रदान की गई। रोगी के पुत्र ने अपनी माता जी के नि:शुल्क उपचार के लिए अमलतास अस्पताल का दिल से शुक्रिया अदा किया और अमलतास अस्पताल स्टाफ की खूब प्रशंसा की।

Post Author: Vijendra Upadhyay