देवास/ वृक्षारोपण ड्राइव को आगे बढाते हुए रविवार को शंकरगढ पहाडी पर नगर निगम देवास द्वारा निर्धारित स्थान पर रोटरी क्लब देवास द्वारा 300 पोधौ का रोपण किया गया। रोटरी क्लब द्वारा कचनार, सीताफल, कनैर, नीम, पीपल, जामफल व बास के पोधौ का रोपण किया गया।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डाक्टर जितेंद्र सिंह कुशवाह, सचिव रोटेरियन आशीष गुप्ता, सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन डाक्टर सुरेश शर्मा, रोटेरियन अजय सोलंकी रोटेरियन पी एन तीवारी,रोटेरियन ओ पी पाटिल, रोटेरियन भरत विजयवर्गीय, रोटेरियन उस्मान शेख, रोटरेक्ट अध्यक्ष हिमांशु जोशी रोटरेक्ट सूरज पहाड़िया और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।