देवास जिला ओलिम्पिक संघ की प्रबंध कार्यकारिणी गठित


देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे बनी अध्यक्ष


देवास। देवास जिला ओलिम्पिक की प्रबंध कार्यकारिणी गठित हुई जिसमें श्रीमंत गायत्री राजे पवार (विधायक, देवास) अध्यक्ष, सुभाष शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विष्णुप्रसाद वर्मा उपाध्यक्ष, अनवर खान सचिव, हेमेन्द्र निगम, संदीप जाधव संयुक्त सचिव एवं विशाल शर्मा कोषाध्यक्ष तथा मनीष पनवार, बिद्युत मालाकार, रवि गिरजापुरकार,प्रवीण ढोबले, नफीस खान, मोहम्मद अफज़ल खान, पवन यादव, इक़बाल खान, खुशबू पाटिल कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए।

कार्यकारिणी गठन के पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास जिले के खेलों के विकास के लिए खेल विकास नीति बनाई जाएगी, खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलिम्पिक अवार्ड कार्य योजना बनार्ई जाएगी। खेल संघों के मध्य बेहतर समन्वय के साथ देवास मुख्यालय पर जिला ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay