देवास जिले में अब तक 701.80 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

देवास 03 सितम्‍बर 2021/ जारी मानसून सत्र में दिनांक 03 सितम्‍बर2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 701.80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 705, टोंकखुर्द में 686, सोनकच्छ में 786, हाटपीपल्या में 767, बागली में 596, उदयनगर में 668.20, कन्नौद में 672, सतवास में 501 तथा खातेगांव में 935 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में पिछले 24 घंटों में 01.67 मिमी औसत वर्षा दर्ज

     जिले में पिछले 24 घंटों में 01.67 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमें देवास में 02, टोंकखुर्द में 05, सोनकच्छ में 03, उदय नगर में 04, कन्‍नौद में 01 मिमी तथा शेष केन्‍द्रों पर शून्‍य मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले वर्ष अब तक 1115.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज

      अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 1115.33 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 710 मिमी, टोंकखुर्द में 931 मिमी, सोनकच्छ में 1423 मिमी, हाटपीपल्या में 1372 मिमी, बागली में 1066 मिमी, उदयनगर में 1217, कन्नौद में 996, सतवास में 778 तथा खातेगांव में 1545 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay