100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण का कार्य किया जायेगा
———–
देवास 08 सितंबर 2021/ माँ चामुंडा शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति द्वारा आज से टेकरी पर छोटी माता मंदिर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण(चांदीकरण) का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। जैसा कि विदित है गत वर्ष 125 किलोग्राम चाँदी से माँ तुलना भवानी माता मंदिर का कार्य किया गया था। इसी भाँति लगभग 100 किलोग्राम चाँदी एकत्रित कर माँ चामुंडा मंदिर में रजतीकरण का कार्य किया जायेगा। प्रथम चरण में आने वाली नवरात्रि के पहले मंदिर के अंदर का कार्य पूर्ण किया जायेगा। माँ तुलना भवानी मंदिर में पिल्लर 40 किलोग्राम पीतल से साँवरे जाएँगे।
