लघु उद्योग भारती देवास ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

  • श्रमिको का तिलक लगा कर किया सम्मान

देवास। श्रम के देवता माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती पर नगर में कई संगठन अपनी-अपनी आस्था और क्षमता के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इनकी जयंती के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती की देवास इकाई ने श्री विश्वकर्मा ओर भारत माता की पूजन कर प्रसादी का वितरण किया। जो कि देवास के इंडस्ट्रीज एरिये में दो स्थानों मधुमिलन चौराहा एबी रोड ओर उज्जैन रोड इंडस्ट्रीज एरिये पर की।
सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा ओर भारत माता की पूजाकर आरती की। बाद में श्रमिकों ओर यूनिट में काम करने वाले सदस्यों का तिलक लगा कर सम्मान किया व दोनो स्थानों पर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
वही इस दिन के महत्व पर समीर मुंदडा ने प्रकाश डाला। लघु उद्योग के उद्देश्य को प्रतीक गुप्ता ने बताया। आगे के होने वाले कार्यक्रमो की जानकारी विनय कावले ने दी। साथ ही कार्यक्रम का संचालन नितिन सोनी, जितेंद्र जायसवाल ने किया व आभार विजेंद्र उपाध्याय ने माना।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी संजय कारपेंटर ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay