देवास। मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ के सचिव सुदेश सांगते ने बताया कि देश की लोकप्रियता मासिक हिन्दी पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाईम्स के प्रधान संपादक एवं मुख्य आयोजक इंद्रजीत मौर्य द्वारा आयोजित 26 वे अवार्ड समारोह 11 अक्टूबर को मानस भवन सभागृह पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल में देवास के सॉफ्टटेनिस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश चौधरी को विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी सी शर्मा विधायक भोपाल, ए एस सिंह एस पी जी गु्रप भोपाल, जलालुद्दीन रिजवी अर्जुन अवार्डी हॉकी, अंकित शर्मा ओलंपियन एथेलेटिक्स, प्रशांत कुशवाह, महासचिव भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग संघ, राजेन्द्र राहुरीकर डायरेक्टर एडवांस फिटनेस भोपाल के आतिथ्य में एवं खिलाड़ी अतिथि के रूप में रुबीना फ्रांसिस पैराओलंपिक शूटिंग खिलाड़ी की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। योगेश के सम्मानित होने पर गौरी सिंह अध्यक्ष मध्यप्रदेश सॉफ्टटेनिस संघ,राधेश्याम सोलंकी रायसिंह सेंधव,गौरव कदम, दशरथ मंडलोई, श्रीकांत उपाध्याय, प्रयास गौतम,श्रीमती संतोष परिहार,प्रवीण सांगते,एस एन नामदेव, मनीष जायसवाल,विजय वर्मा, सुनील चौधरी, विपुल चौहान आदि बधाई दी।
Related Posts '
19 AUG
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद...
19 AUG
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस...
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...

