- पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्यवाही का आश्वासन
देवास। रविवार की शाम को शहर की फिजा बिगाडऩे के उद्देश्य से किसी असामाजिक तत्व द्वारा मल्हार क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में विराजित हनुमानजी की प्रतिमा पर काला रंग फेंक दिया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों के साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर एकत्रित हो गए। माहौल बिगड़ता, इससे पहले ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर पुलिस अधिकारी व बड़ी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया। उधर इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी नहीं पकड़े गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि आरोपी कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफतार करने का आश्वासन दिया है। हिन्दू सगठनों द्वारा बाद में नवश्रंगार कर पूजा पाठ की।

