कलेक्टर शुक्ला ने ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ के तहत छ: दिवसीय जेल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

जेल में खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खेल भावना का सृजन होता है – कलेक्‍टर शुक्‍ला

————-

जिला जेल देवास में 27 दिसम्‍बर से 01 जनवरी तक जेल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

————–

     देवास 27 दिसम्‍बर 2021/ जिला जेल देवास में ‘’आजादी के अमृत महोत्‍सव’’ अंतर्गत आज से 01 जनवरी 2022 तक जेल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का शुभारम्‍भ कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने सरस्‍वती पूजन और फीता काट कर किया। इस दौरान जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे, जेलर जे.आर. मण्‍डलोई, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

     कलेक्‍टर शुक्‍ला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन एक अच्‍छा प्रयास है। जेल में इस प्रकार के खेल आयोजन होने से खेल भावना का सृजन होता है। जिसमें प्रतिभा है, उसे अवसर मिलेगा। सभी जेल बंदी इस छ: दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आनंद ले।

     जेल खेल प्रतियोगिता के शुभारम्‍भ के दौरान कलेक्‍टर शुक्‍ला और जिला खेल अधिकारी सुवीर ने बैडमिंटन खेल खेलकर आयोजन शुरू किया। कलेक्‍टर शुक्‍ला ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेल भी देखा।     

जिला जेल देवास में छ: दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, कैरम, रांगोली, डांस, संगीत प्रतियोगिता और 01 जनवरी 2022 को सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें महिला एवं पु‍रूष कैदी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay