देवास। कोरोना एवं ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप की वजह से हर वर्ष मकर संक्रांति पर होने वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम भी निरस्त हो गए। शहरभर में भी कई आयोजन होते हैं जो इस वर्ष नही हो पाए। हिन्द रक्षक संगठन ने अपनी वर्षो पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए सांकेतिक रूप से मकर संक्रांति पर्व मनाया। संगठन जिला संयोजक मनीष सेन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संगठन ने सांकेतिक रूप से पर्व मनाते हुए नावेल्टी चौराहा पर पतंग, तिल गुड़ के लड्डू और मास्क का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, पूर्व पार्षद संजय दायमा, सुमेरसिंह ठाकुर, नरेंद्र सोलंकी, सत्यनारायण वर्मा, मनोज गर्ग, नीरज वर्मा, प्रभात कल्याणे, राजू पहाडिय़ा, अनिल चावड़ा, राजेश बारोड, निलेश वर्मा, जीतू चौहान, राजेन्द्र चावडा, विनय चावड़ा आदि संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

