कार्रवाई में 100 पाव देशी प्लेन जप्त कर 01 प्रकरण किया पंजीबद्ध
———
जप्त सामाग्री का बजार मूल्य 8500 रुपए
—————–
देवास, 08 फरवरी 2022/ जिले में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त आर. पी. दुबे के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग द्वारा जिले के अलग-अलग वृत में कार्यवाही की गई।
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त आर. पी. दुबे ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 07 फरवरी 2022 को आबकारी वृत्त देवास “स’’ भोपाल बाईपास, मेंढकीचक, इटावा, क्षेत्र में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 01 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत पंजीबद्धकर विवेचना में लिया गया। जिसमें 100 पाव प्लेन देशी मदिरा जप्त किया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 8500 रूपए है। कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक निधि शर्मा मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया विष्णुप्रसाद कलोसिया, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता एवं सैनिक केदार चौधरी शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

