देवास जिले में 3 लाख 15 हजार 423 दावो में किसानों को 666.69 करोड़ रुपये वितरित

जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी देवास  में हुआ आयोजित

 देवास 12 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 की दावा राशि प्रदेश के 49 लाख से अधिक कृषकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की। जिसमे देवास जिले में 3 लाख 15 हजार 423 दावो में  666.69 करोड़ रुपये किसानों के खातों में अंतरित की गई।
       देवास में जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को डेमो चेक का वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान का बैतूल जिले में आयोजित  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  देखा और सुना गया। इस दौरान विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, राजीव खंडेलवाल, सुभाष शर्मा, रायसिंह सेंधव, राजेश यादव, गोपाल आचार्य, भारत सिंह पटलावदा,  सिद्घनाथ कैलोदीया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, किसान संघ प्रतिनिधि, कृषकगण, मीडिया प्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
         जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार आज किसानों को मजबूत कर रही है। किसान प्रदेश की रीढ़ की हड्डी है। आज किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि अंतरित की जा रही हैं। एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से किसानों को सक्षम बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से सक्षम कर रही है। 
    जिला पंचायत अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार आज किसानों के खातों में फसल क्षति की बीमा राशि अन्तरित कर रही हैं। जिसमे सबसे ज्यादा राशि वितरण में देवास जिला तीसरे नम्बर है। जिले में 3 लाख 15 हजार 423 दावो में किसानों को 666.69 करोड़ रुपये वितरित किये जा रहे है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजीव खंडेलवाल ने कहा कि देवास जिले के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, इतनी बड़ी राशि किसानों के खातों में अन्तरित की जा रही है। प्रदेश सरकार किसानो के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसान संघ के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay