छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, कई जगह पर हुआ स्वागत

देवास। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। श्री क्षत्रिय युवा मराठा समाज,  देवास द्वारा भव्य शौर्य यात्रा स्थानीय सयाजी द्वार निकाली गई। यात्रा में डीजे वाहन, नाशिक ढोल, महाराष्ट्र मंडल की लेजिम पार्टी, उज्जैन की ढोल पार्टी एवं शिवाजी महाराज की प्रतिमा शामिल थी। जो आकर्षण का केन्द्र रही। शौर्य यात्रा का पूरे शहर मे जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महाराज विक्रम सिंह पवार, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद जी, समाज के वरिष्ठ जन अशोक जाधव, राजोले मामा, दिलीप सिंह जाधव, प्रमोद जाधव, रमन देशमुख, हिमांशु राजोले , शंकर भोले, बिरजू थोराट, पवन जाधव, सुरेंद्र सिंह जी, सचिन भोसले, मिलिंद जाधव, संजय जाधव, राहुल आवटे, सागर कंक, युगवीन सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे जो हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय शिवाजी जय भवानी के उद्घोष करते चल रहे थे। उक्त जानकारी हर्षवर्धन जगताप ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay