जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवास द्वारा ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ अंतर्गत प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन

देवास 25 फरवरी 2022/ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवास के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव सेंट्रल इंडिया अकैडमी एबी रोड देवास के ऑडिटोरियम में मनाया गया। अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वर्णिम भारत की ओर बढ़े क्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रदर्शनों का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि व अध्यक्षता अपर कलेक्‍टर महेंद्र कवचे देवास द्वारा की गई। 

प्रदर्शनी में तीन प्रकार के विषय रखे गए। प्रथम क्रम में आजादी के भूले बिसरे नायकों के चित्र व उनकी महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित किया गया। ये वह नायक है जिनका स्वतंत्र संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा, किंतु वह समाज के सामने प्रकाशित नहीं हुए। इनकी जानकारी को छात्रा/अध्यापकों ने प्रदर्शनी के माध्यम से समाज के सामने रखा। इनमें प्रमुख रूप से महाराजा शंकर शाह जिला जबलपुर, राजा बख्तावर सिंह अमझेरा धार, उदय चंद्र जैन जिला मंडला, लाल पदमधर सिंह जिला सतना, शहादत खान जिला इंदौर, रघुनायकशाह जिला जबलपुर, खाजिया नायीक सेंधवा, भागीरथ सिलावट देपालपुर, कुवर चैन सिंह नरसिंहगढ, अजीजनबाई राजगढ, राजाभाऊ  महाकाल उज्जैन, टांटया भील  जिला खंडवा आदि थे। 

नदियों को जाने विषयांतर्गत मध्य प्रदेश की नदियों की जानकारी एकत्रित की गई जिसमें प्रमुख रुप से दतुनी नदी जिला देवास,  खान नदी जिला इंदौर, परवन नदी जिला सीहोर जिला, हिरन नदी जबलपुर, धसान नदी जिला रायसेन, गार नदी जिला सिवनी,माही नदी जिला धार, वर्धा नदी जिला बैतूल जिला, जौहिला नदी नदी जिला अनूपपुर जिला, लखुंदर नदी जिला देवास, हथनी नदी जिला अलीराजपुर, सांकनदी जिला ग्वालियर, केन नदी जिला कटनी की जानकारी तथा अध्यापकों द्वारा संकलित कर प्रकाशित की गई। 

उर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों से उर्जा निर्माण एवं ऊर्जा की बचत पर पोस्टर मॉडल का निर्माण किया गया। वह साक्षरता अभियान में भी छात्रा अध्यापकों द्वारा पंजीकरण किया गया नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों पर पोस्टर प्रदर्शनी अंतर्गत सौर ऊर्जासे सिंचाई, सोलर स्ट्रीट लाइट, विंड टर्बाइन, सोलर इम्प्लस फाउंडेशन , सोलर वाटर हीटर आदि पर पांस्टर एवं माडल्स का प्रदर्शन किया गया।  नदियों को जाने पर मुख्य वक्ता राजेन्द्र कुमरावत ने उत्तर भारत व दक्षिण भारत की नदियों की विशेषताएं नदियों का संरक्षण, संवर्धन अपनी बात रखी विशेष अतिथि के रुप में रोटरी क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा उपस्थित हुए कार्यक्रम का परिचय प्राचार्य डॉ राजेन्द्र सक्सेना द्वारा दिया गया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता द्वारा किया गया। आभार व्याख्याता श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान संस्था के नरेंद्र सिंह ठाकुर जी, संजय चौधरी जी, किशोर राठौर, जगदीश यादव, श्रीमती मोनिका मोदी, अशोक पटेल व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।  

Post Author: Vijendra Upadhyay