देवास : प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में प्रतिवर्ष होने वाले 5-दिवसीय वार्षिकोत्सव “उत्सव 2022” 4 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ प्रशांत पुराणिक, नई दुनिया ब्यूरो चीफ आरस जी , दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ राजेश व्यास तथा बाल कलाकार अंजनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वार्षिकोत्सव के 5 दिनों को रेट्रो डे ,ट्रेडिशनल डे ,हॉरर डे ,पेट्रियोटिक डे, फंकी डे में विभाजित किया गया है, जिनके अंतर्गत विद्यार्थी हर दिन के अनुसार अलग अलग पोशाकों के साथ प्रदर्शन करेंगे। इनके अतिरिक्त रंगोली ,मेहँदी ,संगीत ,नृत्य ,नाटक, एड मेड शो ,पोस्टर मेकिंग , फेस पेंटिंग इत्यादि प्रतियोगिताओ का आयोजन वार्षिकोत्सव के अंतर्गत किया जाऐगा संस्था के निदेशक प्रो डॉ अजित उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण होते है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि उत्सव का तात्पर्य है आनंद के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार । भारतीय संस्कृति में त्योहारों का बहुत महत्त्व है। वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को हमारी संस्कृति से अवगत करवाना तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ से विद्यार्थियों में विद्यमान प्रतिभाओ को निखारना ही हमारा मुख्या उद्देश्य है। उपनिदेशक डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने बताया की विद्यार्थियों के साथ साथ संस्था के सभी प्रोफ़ेसर भी वार्षिकोत्सव को सफलता पूर्वक आयोजित करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वार्षिकोत्सव का संयोजन प्रो ज्योत्सना सोनी द्वारा किया जाऐगा। वार्षिकोत्सव का समापन 8 मार्च को होगा।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...

