जैन समाज के गु्रप सतपथ एवं पुष्प का शपथ विधि समारोह संपन्न

देवास। संस्कार समन्वय एवं सद्भावना के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते दिगम्बर जैन सोशल गु्रप फेडरेशन इंदौर से सम्बंधित व उज्जैन रीजन के दो अनमोल ग्रुप सतपथ एवं पुष्प देवास का शपथ विधि समारोह 06 मार्च को संपन्न हुआ । इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल गु्रप फेडरेशन के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल,फेडरेशन को सूर्य की तरह प्रकाशित करने वाले राष्ट्रीय महासचिव दिनेश दोशी एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राकेश विनायका , उज्जैन से वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र कांसल, उज्जैन रीजन अध्यक्ष स्नेहलता सोगानी, रीजन सचिव पंकज जैन, देवास के श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष इंदरमल पाणोत की उपस्थिति में सतपथ एवं पुष्प गु्रप के अध्यक्ष अरविन्द पाणोत, भरत जैन, सचिव अशोक जैन, संदीप जैन ने सभी पदाधिकारियों के साथ अपने पद प्रतिष्ठा की शपथ ली।

कार्यक्रम में  देवेन्द्र कांसल एवं स्नेहलता सोगानी ने सतपथ गु्रप को करीब 3/3.50 लाख रुपए के मेडिकल इंस्टूमेंट भी दान में देने की घोषणा की। जिनके कार्यों की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल एवं सभी सदस्यों ने बहुत बहुत अनुमोदना की। सतपथ के संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र बाकलीवाल, परम सरंक्षक महेंद्र सेठी, सरंक्षक मनोहर जैन, पुष्प के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र जैन व दोनों गु्र्रप के सभी सदस्यों के साथ साथ समाज के वरिष्ठ जन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विमल जैन एवं अतिथि परिचय निलेश जैन (छाबड़ा) ने किया। आभार पुष्प गु्रप के मनीष जैन के द्वारा व्यक्त किया। उक्त जानकारी सतपथ गु्रप के प्रचार प्रसार सचिव प्रदीप जैन ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay