देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की सशक्त महिलाओं का सम्मान एवं 100मी रेस का आयोजन किया गया। कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अनवेशा तिवारी की मधुर वाणी से हुआ। सर्वप्रथम 100 मीटर रेस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में किया गया, जिसमें कई बालिकाएं विजेता रही।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महापौर रेखा वर्मा, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा बापना, अमिता मंगला, पटवारी सीमा गिरी, मीना राऊ, सोनम सलुजा, मोना तिवारी, डॉ. इशमिता चौधरी, पटवारी आरती दयमा, शिक्षिका श्रीजा अग्रवाल, अंशुमन खातरकर, डॉ. सीमा कोठारी, जया जी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सोशल वर्क प्रतिभा गलोदिया, कृष्णा तिवारी सभी का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। उपस्थित सम्मानीय महिलाओं ने विजेता बालिका सुनिता, पूनम, वनशिका, डोली, मोनिका, निकिता, सलोनी, अनमोल, शीतल, तनू, मीनाक्क्षी, अर्चना, पायल, दीपिका का मेडल देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव वास्तव, देवास कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन संरक्षक भाजपा जिला मंत्री विकास गिरी, अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष ललित द्विवेदी, चन्द्रशेखर तिवारी, विक्रांत जोशी सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

