युवा शहीद भगत सिंह क्लब की दो दिवसीय रंगोली प्रदर्शनी का शुभारंभ 17 मार्च को

देवास। युवा शहीद भगतसिंह क्लब द्वारा दो दिवसीय रंगोली प्रदर्शनी का आज से शुभारंभ होगा। संयोजक अशोक कहार ने बताया कि रंगों के त्यौहार होली के अवसर पर प्रख्यात चित्रकार मनोज पवार की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कलात्मक रंगोली प्रदर्शनी 17 एवं 18 मार्च को शालिनी रोड़ स्वर्णकार धर्मशाला के सामने होने जा रहा है। यह प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं सामाजिक तथा धार्मिक विषयों पर आधारित है, इस वर्ष कलाकार मनोज पवार ने रंगोली प्रदर्शनी में विमान दुर्घटना में शहीद हुए भारत देश के गौरव सी.डी.एस. जनरल विपिन रावत को समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी प्रकार आवाज की जादूगर रही स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर का व्यक्ति चित्र बनाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अन्य विषयों में गौरा संग शिव की होली, प्रभु कीर्तन, दृश्य चित्रण, लावण्या, रंग खेलता बालक, बालहट, युवती, महाराष्ट्रीयन परिधान(साड़ी) की कलात्मक रंगोलियों का चित्रण किया गया है। प्रदर्शनी का समय सायंकाल 6 बजे से रहेेगा। 

Post Author: Vijendra Upadhyay