देवास। मक्सी रोड स्थित रामाश्रय परिसर में रविवार को श्रीराम नवमी पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते मंदिर को पताकाओं से सजाया गया, साथ ही एक दिन पूर्व आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। सुबह से भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति दी गई। प्रभु श्रीराम की आरती रामाश्रय संस्थापक रमेश कुमार अग्रवाल, पशुपतिनाथ चौबे, अनिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गौतम सिंह राजपूत, श्याम गोयल, नितिन आहूजा, प्रियेन्द्र पंडित, रजनीश पोरवाल, श्याम गोयल, देवी सिंह बैस, मनोहर कसेरा आदि की विशेष उपस्थिति में की गई। आरती के बाद महाप्रसाद वितरित कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मणजी व हनुमानजी के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। उक्त जानकारी ट्रस्ट के राकेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

