देवास, 13 अप्रैल 2022/ कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वन्दना पाण्डे के मार्गदर्शन में वृत्त सोनकच्छ में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 25 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर साईकिल जप्त कि गई एवं लगभग 1800 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त सामग्री की कीमत 1 लाख 25 हजार रूपये है। कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मण्डलोई एवं आबकारी आरक्षक गोविंद बड़ावदिया एवं विकास गौतम सम्मिलित थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Related Posts '
19 AUG
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद...
19 AUG
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस...
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...

