आबकारी वृत्त देवास अ में कार्यवाही कर 05 प्रकरण किये पंजीबद्ध
————-
2 हजार किलो महुआ, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त
—————
जप्त सामग्री का मूल्य 1 लाख 8 हजार रूपये
————-
देवास, 20 अप्रैल 2022/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आबकारी वृत्त देवास अ के ग्राम सियापुरा एवं शहर के काली बस्ती, भवानी सागर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में चलित भट्टियों को नष्ट किया गया तथा संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई, जिसमें 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें 2 हजार किलो ग्राम महुआ लाहन तथा 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। महुआ लाहन को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का मूल्य 1 लाख 8 हजार रूपए है। कार्यवाही में सुश्री राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डीपी सिंह, उमेश स्वर्णकार, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, मनोज पटेल, राजाराम रैकवार, बालकृष्ण जायसवाल, राजेश जोशी, अशोक सेन, दीपक, आशीष, गोविन्द, विकास, भागवत सिंह, सनत ओझा, राहुल मंडलोई, केदार चौधरी एवं संजय शर्मा सम्मिलित रहे।