देवास जिले में आबकारी विभाग ने आबकारी वृत्त सोनकच्छ में अलग-अलग स्थानों पर की कार्यवाही

कार्यवाही में 05 प्रकरण पंजीबद्ध, 8 हजार किलो महुआ लाहन एवं 135 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

————-

जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 4 लाख 27 हजार रूपये

————-

     देवास, 22 अप्रैल 2022/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सोनकच्छ में अलसुबह आबकारी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की जिसमें कई चलित भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही नालों में गड़े महुआ लाहन के ड्रमों को एवं लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में 8 हजार किलो महुआ लाहन और 135 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 27 हजार रूपये है। कार्यवाही में 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।

     कार्यवाही में प्रेम यादव, डी. पी. सिंह, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, बालकृष्ण जायसवाल, राजेश जोशी, अशोक सेन, आशीष, गोविन्द, विकास, सनत ओझा, संगीता यादव, केदार चौधरी एवं संजय शर्मा सम्मिलित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay