देवास / अमलतास हॉस्पिटल में हुआ 60 % जले मरीज का निःशुल्क इलाज अमलतास हॉस्पिटल में 25 दिन तक ईलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ हुई बेबी मानसी उम्र 3 वर्ष जो कि अमलतास हॉस्पिटल में जली हुई हालत में गंभीर हालत में भर्ती हुई थी। विशेषज्ञों के अनुसार 40 % से ऊपर जले हुए मरीजों की मृत्यु दर अधिक होती है, जबकि मरीज बेबी मानसी 60 % तक पूरी तरह जल चुकी थीं। बर्न यूनिट के 10 बेड संचालित किए गए हैं जिसमें 5 बेड बर्न आईसीयू 4 बेड आइसोलेशन व 1 बेड सनबाथ के लिए लगवाया गया है। जले हुए मरीजो को इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है, जलने की वजह से शरीर में पानी की कमी भी रहती है, ऐसे में इंफेक्शन जल्दी घेर लेता है, इंफेक्शन से बचाने के लिए वार्ड को बैक्टीरिया प्रूफ बनाया गया है, एसिड अटैक पीड़ितों के लिए खास व्यवस्थाएं की गई हैं देवास जिले में ब के मरीजों को पहले इंदौर ही जाना पड़ता था। अमलतास हॉस्पिटल में इसे देखते हुए अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया द्वारा बर्न यूनिट बनवाया गया जिससे बर्न के मरीजों का अमलतास हॉस्पिटल में इलाज हो सके। अमलतास हॉस्पिटल के बर्न यूनिट विशेषज्ञों की टीम डॉ राजपाल सिंह राजपूत, डॉ. स्वाति , ज्योति गोस्वामी, मनीष भावर द्वारा मरीज का ईलाज किया गया।
Related Posts '
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...
27 MAY
1 जून को इंडेक्स और अमलतास समूह रचेंगे इतिहास
1 जून को इंडेक्स और अमलतास समूह रचेंगे इतिहास 30 हजार...
25 MAY
अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज की ऐतिहासिक उपलब्धि
अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज...

