देवास महापौर चुनाव में व्यास अग्रवाल आमने सामने

कांग्रेस से विनोदिनी रमेश व्यास, भाजपा से गीता दुर्गेश अग्रवाल उम्मीदवार

देवास। नगरीय चुनाव को लेकर महापोर की दौड़ में कई नेता शामिल थे। कांग्रस से विनोदिनी रमेश व्यास का टिकिट फ़ायलन हुआ तो वही भाजपा में उथलपुथल बरकार थी।
दो नामो पूणिमा राजीव खंडेलवाल ओर पूजा रवि जैन के नाम की उथलपुथल के बाद भाजपा से देवास महापौर प्रत्याशी के लिए गीता अग्रवाल का नाम घोषित किया। गीता विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता दुर्गेश अग्रवाल की पत्नी हैं। पूर्व मंत्री स्व. तुकोजीराव पवार व विधायक गायत्री राजे पवार के करीबी नेता हैं अग्रवाल। वेसे महापौर प्रत्याशी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की पत्नी पूर्णिमा खंडेलवाल के लिए नाम आगे बढ़ा रहे थे। वही सीएम व विधायक पवार पूजा रवि जैन के नाम पर सहमति बना रहे थे। इन दोनों नामो के आगे तीसरा नाम गीता अग्रवाल का घोषित किया गया।
वेसे गीता अग्रवाल गृहिणी है और पहली बार चुनावी मैदान में उतरी है। गीता 49 वर्षीय है उन्होंने 11वीं तक की पढ़ाई की है।
उधर नाम घोषित होते ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे। वहीं जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। खण्डेलवाल ने कहा पार्टी ने जो फैसला किया है वो सर्वमान्य है। बीजेपी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। वही महापौर प्रत्याशी श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल का आनंद भवन पेलेस पर विधायक गायत्री राजे पवार ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

उधर भाजपा का प्रत्याशी घोषित होते ही कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए और अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay